छत्तीसगढ़मनोरंजन

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर दुःख व्यक्त किया

उनके निधन से संगीत की दुनिया में अपूरणीय क्षति हुई है: मुख्यमंत्री श्री साय जी

रायपुर, 15 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि उस्ताद जाकिर हुसैन एक प्रसिद्ध तबला वादक थे, जिनका भारतीय संगीत जगत में अमूल्य योगदान रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके निधन से संगीत की दुनिया में अपूरणीय क्षति हुई है। श्री साय ने दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिवार को इस कठिन समय में संबल देने की कामना की। गौरतलब है कि उस्ताद जाकिर हुसैन ने अपने करियर में तीन ग्रैमी अवॉर्ड ही नहीं जीते थे, बल्कि उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से भी नवाजा गया था।

Hamar Chhattisgarh 24

Related Articles

Back to top button